*178. चलो चलो सखी अब जाना पिया भेज दिया।। 70
चलो चलो सखी अब जाना, पिया भेज दिया परवाना।।
एक दूध जबर चलाया सब लश्कर संग सजाया।
किया बीच नगर के थाना।।
गडकोट किला गिरवाया सब द्वार बंद करवाया।
अब किस विध होए रहाना।।
जब यमदूत लेने आवें वे तुरंत पकड़ ले जावें।
तेरा एक ना चले बहाना।।
वह पंथ कठिन है भारी, कर संघ सामान तैयारी।
ब्रह्मानंद फिर नहीं आना।।
Comments
Post a Comment