*240 भज ले राधा स्वामी नाम तेरे काम आएगा।। 92

भज ले राधास्वामी नाम तेरे काम आवेगा।
यमदूतों की मार से तने गुरु बचावेगा।। 

भाई बंद और कुटुंब कबीला यह महल अटरिया।
यह तो यहीं पर रह जाएंगे तू तो अकेला जावेगा।।

काया तेरी ऐसी बनी रे मोती ओस का।
लग जावेगी पवन तेरे, तो पता ना पावेगा।।

दुनिया के कार व्यवहार देख क्यों फुला रे घना।
चिड़िया ने उठावें बाज, यूं तने काल उठावेगा।।

कितने ही यतन बना ले, हरि नाम के बिना।
सतगुरु ताराचंद गुरु बिना मुक्ति ना पावेगा।।

Comments

Popular posts from this blog

*165. तेरा कुंज गली में भगवान।। 65

*432 हे री ठगनी कैसा खेल रचाया।।185।।

*106. गुरु बिन कौन सहाई नरक में गुरु बिन कौन सहाई 35