*238 तेरी किस्मत माड़ी रे, राम नाम लगे खारा।। 91

तेरी किस्मत माडी रे, राम नाम लगे खारा।।

आपे को तो सेठ बतावे, संता ने कह लंगवाड़ा।
आगे यम की मार पड़े, तेरा करके बदन उघाडा।।

जोड़ जोड़ धन भेला कर दिया, मार मार के दाड़ा।
पाप का पैसा लगे पाप में, दवा लगे ना झाड़ा।।

कदे माता कदे पीर मनावे, हुआ जान ने अखाडा।
अगले जन्म में रीछ बनेगा, तेरा सिर फोड़े कोय गाड़ा।।

कहे इंद्राण भज सतगुरु को, तेरा हो जागा निस्तारा।
अब के तो नर पशु बराबर, आगे नर्क का खाड़ा।।

Comments

Popular posts from this blog

*165. तेरा कुंज गली में भगवान।। 65

*432 हे री ठगनी कैसा खेल रचाया।।185।।

*106. गुरु बिन कौन सहाई नरक में गुरु बिन कौन सहाई 35