*998 थोड़ा ध्यान लगा।।449।।

थोड़ा ध्यान लगा गुरुवर दौड़े आएंगे, तुझे गले से लगाएंगे।                       थोड़ा ध्यान लगा।।
                 अखियां मन की खोल, तुझे दर्शन वो कराएंगे।।
है राम रमैया वो, है कृष्ण कन्हैया वो,वो ही ईश है।
सत्कर्म राहों पर चलना सिखाते वो, वही जगदीश है।
                     प्रेम से पुकार तेरे, पाप वो जलाएंगे।।
करपा की छाया में बिठा़एंगे तुझको, कहां तुम जाओगे।
उनकी दया दृष्टि जब-जब पड़ेगी तुम, यह भव तर जाओगे।
                     ऐसा है विश्वास मन में, जोत वो जलाएंगे।।
ऋषियों ने मुनियों ने गुरु शिक्षा का, किया गुणगान है।
गुरुवर के चरणों में झुकती सकल सृष्टि, झुके भगवान है।
                    महिमा है अपार सत्य की, राह वो दिखाएंगे।।

Comments

Popular posts from this blog

*165. तेरा कुंज गली में भगवान।। 65

*432 हे री ठगनी कैसा खेल रचाया।।185।।

*106. गुरु बिन कौन सहाई नरक में गुरु बिन कौन सहाई 35