*661 जगमग जगमग होइ हंसा रे।।661।।
661
जगमग जगमग होइ, हंसा रे जगमग जगमग होइ।। बिन बादल जहां बिजली रे चमके, अमृत वर्षा होइ।
ऋषि मुनिदेव करें रखवाली, पी ना पावै कोई।।
निशिवासर जहां अनहद बाजै, धुन सुन आनन्द होइ।
जोत जगे साहिब के निशदिन, सहज में सहज समोई।।
सार शब्द की धुन उठत है, बुझे विरला कोई।
झरना झरै नहर के नाके, पीते ही अमर हो जाई।।
साहिब कबीर भये वैदेही, चरणों में भक्ति समोई।
चेतन आला चेत प्यारे, ना तै जागा बिगोई।।
Comments
Post a Comment