*612. मैं तो रमतां जोगी राम।।612।।

                            612

मैं तो रमतां जोगी राम, मेरा क्या दुनिया से काम।।


    हाड़ मांस की बनी पुतलियां, ऊपर चढ़ रहा चाम।
    देख-२ सब लोक रिझावें, मेरो मन उपराम।।


माल खजाने बाग बगीचे, सुंदर महल मुकाम
एक पल में सब ही छूटें, संग चले ना दाम।।


    मातपिता और मित्र प्यारे, भाई बन्धु सुत वाम।
    स्वार्थ के सब खेल बना है, नहीं इनमें आराम।।


दिन दिन पल पल छिन छिन काया,छीजत जाए तमाम।
ब्रह्मानन्द मग्न पृभु में, मैं पाऊं विश्राम।। 

Comments

Popular posts from this blog

*165. तेरा कुंज गली में भगवान।। 65

*432 हे री ठगनी कैसा खेल रचाया।।185।।

*106. गुरु बिन कौन सहाई नरक में गुरु बिन कौन सहाई 35